A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरे

कल जालौन दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Screenshot 2026 07 24 15 10 27 81 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6 2कल जालौन दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ₹1200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 25 जुलाई को जालौन के दौरे पर रहेंगे। उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड) में आयोजित जनसभा के दौरान वे करीब 1200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसी कार्यक्रम में उरई के नवीन तहसील भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के हाथों जिन योजनाओं का शुभारंभ होगा, उनमें माधौगढ़, उरई सदर और कालपी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा समेत विभिन्न आधारभूत विकास परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों पर भी प्रकाश डालेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:40 बजे पुलिस लाइन जालौन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे कार्यक्रम स्थल डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड, निकट राजकीय मेडिकल कॉलेज, जनपद जालौन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे से 1:45 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में जनपद जालौन की माधौगढ़, सदर एवं कालपी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2:50 बजे वहां से अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। जनसभा स्थल पर विशाल मंच के साथ बारिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत इंदिरा स्टेडियम और उसके आसपास के इलाके में पुलिस, पीएसी एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
जिला संवाददाता
सीपेन्द्र सिंह की कलम से

Show More

SEEPENDRA SINGH JALAUN UP

सच्चाई के साथ हर दम
Back to top button
error: Content is protected !!