A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज: पुरंदरपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 3 गिरफ्तार; दो तमंचे, कारतूस और चोरी का माल बरामद 

FB IMG 1784904860147

महराजगंज।

महराजगंज: पुरंदरपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 3 गिरफ्तार; दो तमंचे, कारतूस और चोरी का माल बरामद

महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया रघुवीर गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, जिंदा कारतूस, चोरी का सामान और चोरी का माल बेचकर प्राप्त ₹20,420 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना पुरंदरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

घर का ताला तोड़कर की थी चोरी –

पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई 2026 को ग्राम हरैया रघुवीर निवासी गंगाराम वर्मा अपने रिश्तेदारी में मुंडन कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बर्तन, पायल, कान की बालियां और नकदी चोरी कर ली थी। मामले में थाना पुरंदरपुर में मु0अ0सं0 176/2026 दर्ज किया गया था।

विवेचना और बरामदगी से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गोविंद उर्फ गोभी, दिनेश यादव और सुजीत यादव को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने, 303 बोर का अवैध देशी तमंचा और 2 जिंदा कारतूस –

22 एमएम बोर का अवैध तमंचा और 5 जिंदा कारतूस, 2 गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी,पीली धातु की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, 6 सफेद धातु के सिक्के, पीली धातु की 5 थालियां, पीतल के 3 लोटे, 3 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, चोरी का सामान बेचकर प्राप्त ₹20,420 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 305/331(3), 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!