Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिकास की सारथी बनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी जी बिबेकानंद बार्ड को दिया 1,91 कडोर की बिकास की सौगात,

25 Jul 2026, 09:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

कटनी

नगर के विवेकानंद वार्ड को सोमवार को विकास की एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली जब क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, सुरक्षित विद्युत सुविधाएं एवं धार्मिक स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा 1 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।

 

IMG 20260724 WA0352 1

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से मिल रही विकास को नई गति – महापौर

 

IMG 20260724 WA0355

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व तथा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश और नगर में लगातार जनहितैषी विकास कार्य एवं कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नगर पालिक निगम कटनी भी इसी संकल्प के साथ प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर का समग्र एवं संतुलित विकास ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

 

IMG 20260724 WA0353

भाजपा है तो विकास है”, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी – जिलाध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा है तो विकास है।” उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से एक पेड़ माँ के नाम लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित एवं विकसित कटनी के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

 

IMG 20260724 WA0352 2

1.91 करोड़ रुपये की लागत से होंगे चार प्रमुख विकास कार्य

 

IMG 20260724 WA0344

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत खेरमाई मंदिर में पेवर ब्लॉक एवं आवश्यक मरम्मत कार्य लगभग 24 लाख रुपये, 24 नवीन विद्युत पोल स्थापना कार्य पर 21 लाख रुपये तथा अधोसंरचना मद अंतर्गत लखेरा गुप्ता साइकिल से लखेरा चर्च तक सड़क डामरीकरण कार्य पर 72 लाख रुपये एवं लगभग 75 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य किए जाएँगे।इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सुगम जल निकासी, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था एवं धार्मिक स्थल पर बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

 

IMG 20260724 WA0342बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक रहे उपस्थित

 

इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष “शिब्बू” साहू, उमेंद्र अहिरवार, बीना बैनर्जी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, सुनीता कमलेश चौधरी, पूर्व पार्षद रचना गुप्ता,मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्रा,प्रदीप साहू, संजू जीवन चौधरी,रवि खरे, आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

विवेकानंद वार्ड का विकास निरंतर जारी रहेगा – पार्षद सुरेंद्र गुप्ता

अंत में क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री सुरेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विवेकानंद वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की आवश्यकताओं एवं सुझावों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ हों। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वार्ड के सर्वांगीण विकास एवं जनहित के कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!