Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

Varanasi News: पेपर लीक को लेकर राजघाट पर भड़की युवा कांग्रेस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया प्रतीकात्मक ‘पिंडदान’

25 Jul 2026, 09:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1603f01be531ee9cf0f28d40ff8ddc9558a0077ef585b5e27d4e7d4ec3340741.0

Varanasi News: पेपर लीक को लेकर राजघाट पर भड़की युवा कांग्रेस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया प्रतीकात्मक ‘पिंडदान’

 

Varanasi News: पेपर लीक को लेकर राजघाट पर भड़की युवा कांग्रेस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया प्रतीकात्मक ‘पिंडदान’ देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने अनोखा और तीखा विरोध जताया है।

 

बृहस्पतिवार शाम वाराणसी के राजघाट (भैंसासुर घाट) स्थित गंगा तट पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक ‘पिंडदान’ कर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

 

“आत्मा मर चुकी है, इसलिए किया पिंडदान”: अनुपम राय

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे इंडियन यूथ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रभारी अनुपम राय ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर करारा हमला बोला।

 

अनुपम राय ने कहा,पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में 150 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लगातार विरोध के बावजूद सरकार की नींद नहीं खुल रही है। जिनकी कार्यप्रणाली पूरी तरह विफल हो चुकी है और आत्मा मर चुकी है, वह मृत समान ही हैं। इसीलिए आज हमने गंगा तट पर उनका पिंडदान कर भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें सद्बुद्धि मिले और वे जल्द इस्तीफा सौंपें।”

 

इस्तीफा पत्र तैयार कर भेजा, अंगूठा लगाने की दी नसीहत

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने एक अनोखा रुख अपनाते हुए शिक्षा मंत्री के नाम पहले से तैयार एक ‘त्यागपत्र’ (इस्तीफा पत्र) मीडिया और जनता के सामने रखा। अनुपम राय ने चुटकी लेते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री का काम आसान करने के लिए उन्होंने खुद इस्तीफा ड्राफ्ट कर दिया है; अब मंत्री जी चाहें तो इस पर हस्ताक्षर कर दें या केवल अपना अंगूठा लगाकर भेज दें, युवा कांग्रेस उसे स्वीकार कर लेगी।

 

“सड़क से संसद तक जारी रहेगी लड़ाईयुवा कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और दमनकारी नीतियों के खिलाफ यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। युवाओं के हक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता के लिए संगठन सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर संघर्ष जारी रखेगा।

 

इस विरोध प्रदर्शन और पिंडदान कार्यक्रम के दौरान राकेश पाण्डेय, धीरज सिंह, शिवम दुबे, दुर्गा साहनी, पांचू साहनी और आयुष सिंह समेत भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।”

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!