Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उप विकास आयुक्त के निर्देश पर सोनबाद स्थित पोसाई नदी पुल के जर्जर पहुँच पथ की कराई गई मरम्मती

25 Jul 2026, 06:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260725 WA0198

IMG 20260725 WA0197

उप विकास आयुक्त (DDC) श्री सन्नी राज के त्वरित संज्ञान और कड़े निर्देशों के बाद निरसा प्रखण्ड अंतर्गत आदर्श ग्राम सोनबाद के दलदली रोड में पोसाई नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त पहुँच पथ की मरम्मती करा दी गई है।

मीडिया के माध्यम से पहुँच पथ के अत्यंत जर्जर होने की सूचना प्राप्त होते ही उप विकास आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद के सहायक अभियंता श्री बबलू दास एवं कनीय अभियंता श्री अखिलेश्वर राम द्वारा स्थल निरीक्षण करने के बाद मामले की पुष्टि की गई। इसके पश्चात डीडीसी श्री सन्नी राज के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद द्वारा संबंधित संवेदक को कड़ा निर्देश निर्गत करते हुए अधिकारियों की देख-रेख में अतिशीघ्र मरम्मती कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया गया।

निर्देश के आलोक में संबंधित विभागीय अभियंताओं की उपस्थिति में पहुँचे पथ का मरम्मत कार्य त्वरित गति से पूर्ण करा लिया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिली है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!