Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नक्सलियों का नाटक कर दहशत फैलाने वाले 2 गिरफ्तार

25 Jul 2026, 09:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
PhotoCollage 1784993929560

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

नक्सलियों के नाम पर लोगों में डर और दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले 2 लोगों को गडचिरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिपली बुर्गी थाना क्षेत्र में लाल रंग के बैनर और पर्चे लगाकर नक्सली गतिविधियों का झूठा माहौल बना रहे थे। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

क्या था पूरा मामला 

गडचिरोली जिले में पुलिस के “ऑपरेशन अंतिम प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई के कारण नक्सली गतिविधियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। इसी बीच 12 जुलाई को पिपली बुर्गी से करीब 5 किलोमीटर दूर जिजावंडी टोला मार्ग के मोड़ के पास कुछ अज्ञात लोगों ने लाल रंग के कपड़े के बैनर और पर्चे लगाकर ग्रामीणों में डर पैदा करने की कोशिश की।

 

गांव के दिशा सूचक बोर्ड के नीचे लगाए गए बैनर और पास में रखे पर्चों पर दहशत फैलाने वाला लिखा हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।

 

14 जुलाई को पिपली बुर्गी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

 

कैसे पकड़े गए आरोपी

तकनीकी सबूतों और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने पता लगाया कि शिवा अनिल मिस्त्री (48, निवासी तरुणनगर, तह. पाखांजूर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़) और रोहित रणजित मल्लीक (25, निवासी वटेली, तह. एटापल्ली, जिला गडचिरोली) ने खुद को नक्सली बताकर ये बैनर और पर्चे लगाए थे।

 

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक की अपील

इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम की सराहना की। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों, बहकावे या दहशत फैलाने वाले किसी भी कृत्य में न आएं।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि समाज में डर का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला
Chandrapur23 Sep

पार्टी चलाने के लिए चंदे पर लौटी कांग्रेस, नागपुर में लगा QR Code, महात्मा गांधी के ‘तिलक स्वराज फंड’ का दिया हवाला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी अब अपना मासिक…

पूरी खबर पढ़ें →
**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!