Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रांची में छात्र क्लब पर्यावरण मंच की बैठक, रीना सिंह और डॉ. दीपक कुमार बने संरक्षक

27 Jul 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रांची: पिस्का मोड़ स्थित छात्र क्लब पर्यावरण मंच (यूनिट, छात्र क्लब ग्रुप) की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छात्र क्लब ग्रुप के विभिन्न मंचों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।IMG 20260726 WA0003 1इनमें पर्यावरण मंच, चिकित्सक मंच, बुद्धिजीवी मंच, मानव कल्याण मंच, प्रौद्योगिकी मंच, व्यावसायिक मंच, कला-संस्कृति एवं खेलकूद मंच, कृषक कल्याण मंच, बाल गोपाल मंच, श्रमिक कल्याण मंच, हरे राम-हरे कृष्ण मंच, साधना मंच, समाचार पत्र विक्रेता मंच, चाय विक्रेता मंच तथा विभिन्न पूजा सुरक्षा मंचों के प्रतिनिधि शामिल रहे।IMG 20260726 WA0001

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी मंचों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेड़-पौधों की सुरक्षा एवं सेवा करेंगे। जहां पेड़-पौधे सूख चुके हैं, वहां नए पौधे लगाए जाएंगे तथा उनकी नियमित देखभाल भी की जाएगी। यह विशेष अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा।

IMG 20260726 WA0000 1
क्लब के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश ने कहा कि छात्र क्लब ग्रुप एक सामाजिक संस्था है, राजनीतिक नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ पदाधिकारियों की गतिविधियों से संस्था की छवि प्रभावित हो रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर अगली बैठक में उनके विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में WICCI झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी द्वारा क्लब के बेहतर संचालन के लिए ₹11,000 का सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
संगठन विस्तार के तहत झारखंड की समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी रीना सिंह को पर्यावरण मंच का संरक्षक तथा चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दीपक कुमार (आयुर्वेदाचार्य) को चिकित्सक मंच का संरक्षक बनाया गया।
रीना सिंह एवं डॉ. दीपक कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर कपिल फाउंडेशन, प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति रांची जिला, आस्था जीवन, क्राउन लायंस तथा विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
बैठक का समापन पर्यावरण संरक्षण और पेड़-पौधों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत
Godda22 Sep

बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत

बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!