बड़ी खबर: सहारनपुर जिला अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, वार्डों में गंदगी से बढ़ा संक्रमण का खतरा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



दो महीने से मानदेय न मिलने पर 45 संविदा सफाईकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, अस्पताल प्रशासन ने पोर्टल की तकनीकी समस्या बताई
सहारनपुर | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़| विशेष रिपोर्ट
सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल में रविवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जब करीब 45 संविदा सफाईकर्मियों ने दो माह का मानदेय न मिलने के विरोध में हड़ताल कर काम बंद कर दिया। हड़ताल के चलते अस्पताल के वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य हिस्सों में गंदगी फैल गई तथा जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।
सफाई कार्य ठप होने से मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी प्रभावित हुआ और नालियों की सफाई नहीं हो सकी। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई।
हड़ताली सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें मई और जून महीने का मानदेय अब तक नहीं मिला है। लगातार दो महीने से वेतन न मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर उन्हें मजबूर होकर काम बंद करना पड़ा।
वहीं, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि लखनऊ स्थित ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पोर्टल ठीक होते ही सभी सफाईकर्मियों का मानदेय जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने स्वयं वार्डों के डस्टबिन खाली करवाए और वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
👉 ब्रेकिंग न्यूज़ | स्वास्थ्य | प्रशासन | विशेष रिपोर्ट | सहारनपुर
📰 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ — सच के साथ, हर पल आपके साथ।
👍 हमारा Facebook Page Like करें।
📲 हमें Follow करें।
🔔 Notification On करें।
🔁 इस खबर को अधिक से अधिक Share करें।
✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पिहोवा (एडिटर रोहित कुरुक्षेत्र)-33 केवी उप-केंद्र पिहोवा से जुड़े कई 11 केवी फीडरों पर रविवार, 13 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद पंचायत में हुआ मुख्यमंत्री जनसभा कक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र ( संदीप शर्मा ) राज्य के सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच पिछले कई दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी - नगर के थाना परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी - नगर के थाना परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।