*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न*
कांटाफोड़ जितु सिंगी – नगर के थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर कांटाफोड़ थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। आगामी त्यौहार गणेश उत्सव विमान उत्सव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक ली गई। बैठक के दौरान उपनिरीक्षक विनय सिंह बघेल ने त्यौहार के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को देखते हुए बैठक में कई जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए जिसके तहत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई। बैठक मे सभी से अपील की गई की त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाएं रखें और एक दूसरे के धार्मिक एवं सामाजिक आस्था का ख्याल जरूर रखें। बैठक के दौरान विमान उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश होलानी नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश अमोदिया, कांटाफोड़ मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुकेश चौबे, लोहारदा मुख्य नगर परिषद अधिकारी सतीश घावरी, एल्डरमैन सत्यनारायण तिवारी बंधु,श्रीनिवास तिवारी पुरूषोत्तम बियाणी, ब्रजमोहन तिवारी, चंद्रकांत भट्ट, सुशील पसारी, रंगेश बियाणी, रजाक खान, हारून शेख, अनिरूद्ध शर्मा, अप्पू तिवारी, पवन बछानिया, राजेंद्र मालवीया,आशुतोष पाराशर, बावकृष्ण शर्मा, प्रधान आरक्षक रामवीर सिंह सौलंकी, अशोक शर्मा,सहित नगर परिषद कर्मचारी चेतन घावरी एवं विद्युत मंडल कर्मचारी तथा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।