शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सागर जिले में प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में शाहगढ़ के ग्राम सिमरिया उवरी में प्रशासन और राजस्व टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा अवैध जहरीली शराब मामले के आरोपी चंद्रभान राजपूत द्वारा कब्जा की गई 4.79 हेक्टेयर शासकीय भूमि को मुक्त करा लिया है। जांच के दौरान यह बात उजागर हुई थी कि बंडा प्रकरण में संलिप्त आरोपी चंद्रभान राजपूत ने ग्राम सिमरिया उवरी में ग्राम चौकीदार की शासकीय सेवा भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था।
आरोपी द्वारा 4.56 हेक्टेयर और 0.23 हेक्टेयर (कुल 4.79 हेक्टेयर) भूमि पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी। मामला संज्ञान में आते ही बंडा एवं शाहगढ़ प्रभारी एसडीएम संजय जैन के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा।
टीम ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया और उस पर अवैध रूप से लगाई गई फसल को नष्ट कर शासकीय आधिपत्य में लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय या सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बंडा मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की संपत्तियों और गतिविधियों की भी गहनता से जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी - नगर के थाना परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रौशन कुमार सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंदौर में एक युवक ने पुलिस जनसुनवाई में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंदौर में एक युवक ने पुलिस जनसुनवाई में…
पूरी खबर पढ़ें →
Pali रोहट : निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर शुक्रवार 11 सितंबर 2026 हादसे में विवाहित महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस नोट ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रौशन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।