Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Khargone (West Nimar)

वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम

27 Oct 2026, 03:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम - खरगोन (पश्चिम निमाड़), मध्य प्रदेश

बड़वाह/पुनासा।
सदियों पुरानी कुप्रथाएँ आज भी आधुनिक समाज के लिए एक बड़ा कलंक बनी हुई हैं। एक ओर जहां देश का बड़ा हिस्सा दहेज प्रथा जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी और ग्रामीण अंचलों में प्रचलित "वधू मूल्य" (दापा प्रथा) बेटियों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। इस प्रथा की आड़ में आज भी कई क्षेत्रों में चंद रुपयों के लिए बेटियों का सौदा किया जा रहा है, जिससे मासूम लड़कियाँ गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं।

हाल ही में पुनासा तहसील के ग्राम दौलतपुरा और बड़वाह के ग्राम सिरलाय के बीच एक ऐसा ही झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इस कुप्रथा के काले सच को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

*दो बार बेची गई बेटी, नर्सरी में मिला सच्चा जीवनसाथी*

यह दर्दनाक कहानी ग्राम दौलतपुरा निवासी आदिवासी लड़की रमा पिता सुरसिंग की है। रमा के पिता ने वधू मूल्य (दापा प्रथा) के तहत अपनी ही बेटी का सौदा करते हुए उसकी दो बार शादी करा दी थी। लेकिन किस्मत का क्रूर खेल देखिए,रमा को दोनों ही पतियों के घर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। थक-हारकर रमा वापस अपने मायके लौट आई।
इसके बाद रमा अपने माता-पिता के साथ पेट पालने के लिए सिरलाय की एक नर्सरी में मजदूरी करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सिरलाय निवासी सुनील वाशिंदे से हुई। काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे से प्रेम कर बैठे।

*कुप्रथा की बेड़ियां तोड़ रचाई शादी*

रमा ने अतीत के काले साये और समाज की इस कुप्रथा को दरकिनार करते हुए सुनील के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। दोनों ने 22 सितम्बर 2026 को आर्य समाज मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रचा लिया।
शादी के बाद इस मामले ने तब कानूनी मोड़ ले लिया जब रमा ने 25 सितम्बर को खुद बड़वाह थाने पहुँचकर हिम्मत दिखाई। उसने अपने माता-पिता, पुलिस प्रशासन और अपने पूर्व पति राकेश (पिता विट्ठल) के सामने साफ तौर पर सुनील के पक्ष में बयान दर्ज कराए। इसके अलावा राकेश से शादी के समय उसके पिता द्वारा लिए गए 30 हजार रुपए भी 10 अक्टूबर तक लौटाने का करार किया।रमा ने दृढ़ता से कहा कि वह अब सुनील के साथ ही अपनी आगे की जिंदगी बिताना चाहती है।

लेकिन बाद मे रमा और राकेश के परिवार वालो ने सुनील के परिवार के सामने लाखो रुपए की मांग रख दी। जो नही देने पर सुनील के परिवार को मारने काटने की धमकी देकर चले गये। सुनील के पिता बलराम वाशिंदे के अनुसार 11 अक्टू को उनका परिवार दिन भर मजदूरी करके जब शाम को घर पहुचा तो आसपास के लोगो से पता चला कि,उनकी गैर मौजूदगी मे एक गाडी भरकर लगभग 40-50 लोग उसके परिवार को मारने आए थे। यह सुनकर अपने परिवार की जान जोखिम मे जानकर सुनील का पुरा परिवार तबसे गांव व शहर छोडकर कहीं बाहर चले गये है। बाद में 22 अक्टूबर को सुनील के पिता बलराम ने आकर बड़वाह,पुनासा थाने और खरगोन एवं खण्डवा पुलिस अधीक्षक को आवेदन के माध्यम से मामले की सूचना दी है।
यह मामला साफ तौर पर दिखाता है कि वधू मूल्य जैसी कुप्रथाएँ किस तरह लड़कियों के आत्मसम्मान और अधिकारों का हनन कर रही हैं, जहाँ पिता ही चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी के भविष्य को दांव पर लगा देते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वाराणसी के गंगापुर क्षेत्र में पिता की पेंशन को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर मे
एवन मार्ट में रंगदारी के आरोप के बाद तोड़फोड़, दो गाड़ियों के शीशे तोड़े सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच
Ghazipur27 Oct

एवन मार्ट में रंगदारी के आरोप के बाद तोड़फोड़, दो गाड़ियों के शीशे तोड़े सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच

गाजीपुर | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां मोड़ स्थित एवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!