Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

टाल व्यवसाई चमनलाल आनंद के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिस कटनी जबलपुर की संयुक्त कार्यवाही

27 Oct 2026, 03:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टाल व्यवसाई चमनलाल आनंद के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिस कटनी जबलपुर की संयुक्त कार्यवाही - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
माधवनगर के टाल व्यवसायी चमनलाल आनंद से जुड़े तीन ठिकानों पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। कटनी और जबलपुर के आयकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने उनकी फर्म और निवास सहित तीन स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान करीब एक दर्जन अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम व्यवसाय से संबंधित वित्तीय लेन-देन, आय-व्यय और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। जांच के दायरे में संभावित वित्तीय अनियमितताओं, कर अपवंचन और आय से संबंधित अभिलेखों को शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। विभागीय टीम संबंधित दस्तावेजों का मिलान करने के साथ अन्य जरूरी जानकारियां भी जुटा रही है।

सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से माधवनगर क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों और निष्कर्षों की स्थिति स्पष्ट हो सकी ।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम
Khargone (West Nimar)27 Oct

वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम

बड़वाह/पुनासा। सदियों पुरानी कुप्रथाएँ आज भी आधुनिक समाज के लिए एक बड़ा कलंक बनी हुई हैं। एक ओर…

पूरी खबर पढ़ें →
परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब
Katni27 Oct

परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…

पूरी खबर पढ़ें →
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा
Kushinagar27 Oct

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा

अब्दुल वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!