Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजा पहाड़ी शिव मंदिर में सावनी मेले की तैयारी तेज, 30 जुलाई से होगा शुभारंभ; लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

28 Jul 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): अनुमंडल मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर में 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावनी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।Screenshot 2026 0722 112300सावन माह के दौरान यहां झारखंड ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।Videoshot 20260728 165124करीब 100 वर्षों से अधिक समय से राजा पहाड़ी शिव मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। श्रावण मास में यहां का धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठता है और पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजने लगता है।
मंदिर का गौरवशाली इतिहासVideoshot 20260728 165103 गोविंद कुमार पाठक पिता मुख्य पुजारी रामचन्द्र पाठक के अनुसार, पुरनानगर निवासी स्वर्गीय कन्हाई साव ने वर्ष 1917 में राजा पहाड़ी की चोटी पर भगवान रुद्र की स्थापना कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की थी। समय के साथ यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। वर्ष 1988 में शिवलिंग की स्थापना के साथ पुराने छोटे मंदिर के स्थान पर विशाल मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। इसके बाद वर्ष 2013 में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई। वर्तमान में यह मंदिर पूरे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां हर वर्ष हजारों कांवरिये जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।

IMG 20260726 184050
राजा पहाड़ी शिव मंदिर लगभग 2000 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नीचे से मंदिर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है। पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है।

Videoshot 20260728 165116मंदिर की एक विशेषता यह भी है कि शिव मंदिर के गर्भगृह के नीचे स्थित गुफा में मां दुर्गा का मंदिर है, जहां श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के बाद माता के दर्शन कर स्वयं को धन्य मानते हैं। मंदिर परिसर के सामने पहाड़ी पर हनुमान मंदिर तथा मार्ग में भगवान गणेश का मंदिर भी स्थित है। वहीं शिव मंदिर के ठीक सामने पूर्व दिशा की पहाड़ी पर माता पार्वती के मंदिर के निर्माण का प्रस्ताव भी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग सीढ़ियों की व्यवस्था की गई है।IMG 20260728 165712मेले को लेकर व्यापक तैयारियां
श्रावणी मेले को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पहाड़ी मार्ग की मरम्मत, जलाभिषेक की सुचारु व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।Videoshot 20260728 165103 1प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में विधायक लारिया ने की सहभागिता
Sagar20 Sep

लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में विधायक लारिया ने की सहभागिता

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *रविंद्र भवन सागर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास के भू-धंसान प्रभावित इलाकों में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, आवाजाही पर रोक के साथ पुनर्वास के लिए क्या है प्लान?
Dhanbad20 Sep

कतरास के भू-धंसान प्रभावित इलाकों में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, आवाजाही पर रोक के साथ पुनर्वास के लिए क्या है प्लान?

*धनबाद :* छाताबाद फुटबॉल मैदान, मस्जिद रोड और खुशबू मोहल्ला में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम
Indore20 Sep

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प
Ujjain20 Sep

108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प

नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!