राजा पहाड़ी शिव मंदिर का सरकारी भवन हुआ अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन ने खाली कराकर लगाया ताला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर मंगलवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए निर्मित सरकारी भवन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत भवन को खाली कराकर उसमें ताला लगा दिया।
भवन खाली कराने की कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी (सीओ) विकास कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रौशन कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान भवन में सपरिवार रह रहे पुजारी गोपाल पाठक को परिसर खाली कराया गया, जिसके बाद सरकारी भवन को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया।
मजिस्ट्रेट सह सीओ विकास कुमार सिंह ने बताया कि एसडीओ द्वारा 3 जुलाई को जारी आदेश के आलोक में एक सप्ताह के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इससे पहले 25 जून को भी गोपाल पाठक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर भवन खाली करने को कहा गया था। निर्धारित समयसीमा के बावजूद भवन खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह सरकारी भवन विशेष रूप से राजा पहाड़ी शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा के लिए बनाया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद अब इसे पुनः श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के सह-उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर (भोलू), कोषाध्यक्ष शुभम प्रकाश, सह-कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, उपसचिव लव कुमार, सदस्य कमलेश मेहता, विद्या भास्कर, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, धीरज कुमार, सचिन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, अमित प्रशांत एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूज्य श्री दादा गुरु जी का सागर आगमन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंगमनेर शहर संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन रविवार रोजी दुपारी चार वाजता पूर्ण पारंपारिक कलाकृती नृत्य…
पूरी खबर पढ़ें →
66 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव की जिम्मेदारी;…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी कई दिनों से लापता थी 50…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।