
धनबाद कतरास
तेतुलमारी वेस्ट मुदिडीह
तेतुलमारी थाना क्षेत्र के खास सिजुआ फुटबॉल मैदान के पास पुलिस, बीसीसीएल के अधिकारी और सीआईएसएफ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई। एरिया-4 के CISF ने बुधवार को करीब दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 तक खास सिजुआ फुटबॉल मैदान के पास अवैध रूप से जमा किए गए लगभग 41 टन कोयला को जब्त किया । कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही और इस पूरे मामले मे कार्रवाई के समय BCCL के कई अधिकारी या प्रतिनिधि मौके पर मौजूद थे जिससे जब्त कोयले की पहचान और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कोयला अवैध रूप से एकत्र कर रखा गया था।
इस अवैध भंडारण के पीछे किन लोगों की भूमिका है इस मामले में जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी। धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और भंडारण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगी ।







