Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

निर्धारित समय सीमा में 100% ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची व 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन समय पर, दस्तावेज के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अनुरोध

30 Jul 2026, 07:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260730 WA0182

IMG 20260730 WA0186

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मीडिया को बताया कि एसआइआर प्रक्रिया में निर्धारित समय सीमा के अंदर सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा के 21 लाख 15 हजार 997 मतदाताओं के ईएफ का डिजिटाइजेशन 100% पूरा हो गया है।

उन्होंने मीडिया को बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान 173347 एब्सेंट, 184292 शिफ्टेड, 61000 मृत, 24382 डुप्लीकेट व 20773 गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से मना करने व विदेश में रहने वाले सहित 463794 मतदाताओं का नाम ए.एस.डी.डी.एफ. सूची में शामिल हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों का राशनलाइजेशन पूरा कर लिया गया है। पहले जिले में 2372 मतदान केंद्र थे। कुछ विधानसभा में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी है जबकि कुछ विधानसभा में मतदान केंद्रों की संख्या कम हुई है। राशनलाइजेशन में 112 मतदान केंद्र बढ़े हैं। अब जिले में कुल 2484 मतदान केंद्र है। पहले सिंदरी विधानसभा में 426, निरसा में 424, धनबाद में 458, झरिया में 340, टुंडी में 369 तथा बाघमारा में 355 मतदान केंद्र थे। राशनलाइजेशन के बाद सिंदरी में 457, निरसा में 422, धनबाद में 485, झरिया में 331, टुंडी में 401 एवं बाघमारा विधानसभा में 388 सहित 2484 मतदान केंद्र हो गए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति करने के लिए समय निर्धारित है। उन्होंने मतदाताओं को समय पर अपने दस्तावेज के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है। कहा कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति के लिए दो लेवल की अपील का प्रावधान है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक दावों एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को त्रुटि रहित एवं समय पर संपन्न कराने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल एजेंट -2, वलिंटियर्स ने दिन रात कड़ी मेहनत की है।

पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, सिंदरी विधानसभा के ईआरओ सह अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, निरसा के ईआरओ सह एडीएम सप्लाई श्री पंकज कुमार, धनबाद विस के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, झरिया विस के ईआरओ सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, टुंडी विस के ईआरओ सह डीसीएलआर श्री दिलीप कुमार महतो, बाघमारा विस के ईआरओ सह निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!