Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

असर्फी हॉस्पिटल पर नगर निगम ने लगाया 3.27 करोड़ का जुर्माना

31 Jul 2026, 01:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260731 WA0012

स्वीकृत मानचित्र से अधिक 1335.30 वर्गमीटर अवैध निर्माण को 15 दिन में हटाने का निर्देश दिया है l
धनबाद नगर निगम ने असर्फी हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भवन वाद संख्या-05/2025 में स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण और भवन उपविधियों के उल्लंघन के मामले में निगम ने 3 करोड़ 27 लाख 64 हजार 750 रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं है जैसे स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण, अतिरिक्त तल एवं क्षेत्रफल में अनधिकृत निर्माण, स्वीकृत पार्किंग व्यवस्था का उल्लंघन,झारखंड भवन उपविधि, 2016 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन l
संयुक्त निरीक्षण पुनः मापन और सभी पक्षों की सुनवाई के बाद निगम ने यह आदेश जारी किया है।
1335.30 वर्गमीटर के असमायोज्य अनधिकृत निर्माण को निर्धारित समय सीमा के भीतर हटाना होगा,स्वीकृत पार्किंग व्यवस्था बहाल करनी होगी,भवन की ऊंचाई 15 मीटर से अधिक होने के कारण आवश्यक फायर सेफ्टी एनओसी प्राप्त कर अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर आदेश का पालन नहीं किया गया तो भवन के विरुद्ध ध्वस्तीकरण, सीलिंग, बकाया राशि की वसूली सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी l
इस मामले के साथ ही नगर निगम ने शहर के सभी भवन स्वामियों, अस्पतालों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 तथा झारखंड भवन उपविधि, 2016 का पूर्ण अनुपालन करें।
निगम ने चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण, योजना से विचलन, पार्किंग एवं अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!