Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

*सिटी पब्लिक स्कूल, सोनहत में एक दिवसीय निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*

31 Jul 2026, 02:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
file 00000000b0748207b6442a895f6b13b4

 

*कोरिया /सोनहत।* नगर के सिटी पब्लिक स्कूल, सोनहत में गुरुवार को एक दिवसीय सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (जनरल मेडिकल चेकअप) शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विकासखंड सोनहत के स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम ने विद्यालय पहुंचकर अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

 

शिविर के दौरान चिरायु टीम के प्रभारी डॉ. अरविंद यादव ने विद्यार्थियों को सही तरीके से ब्रश करने, हाथ धोने की सही विधि (Proper Handwash), मोबाइल देखते हुए भोजन करने से होने वाले दुष्प्रभाव, गुड टच एवं बैड टच जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं रोचक तरीके से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकीय टीम ने सहजता से उत्तर दिया।

 

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार किए गए पुष्पगुच्छ भेंट कर चिरायु टीम का आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय की स्वच्छ व्यवस्था, अनुशासन एवं बच्चों की सहभागिता से प्रभावित होकर चिरायु टीम के सभी सदस्यों ने सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना की।

 

इस अवसर पर चिरायु टीम से डॉ. अरविंद यादव, फार्मासिस्ट उषा कुमारी, लैब टेक्नीशियन राममणि शंकर, रामकिशोर दोहरे, तिलकराज सिंह तथा नर्स केतकी प्रजापति उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी देकर उनके ज्ञान में वृद्धि की।

 

कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से स्कूल प्रबंधक एम. डी. इकरार खान, श्रीमती सुमन तिवारी, एस. अहमद, के. राजवाड़े, एस. प्रजापति, एम. सूर्या, एस. खातून, कौशल्या सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी ने स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे
Durg21 Sep

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!