

डीडवाना-कुचामन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिकृत एवं यूको विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) डीडवाना-कुचामन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए नि:शुल्क व्यावसायिक एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नवेंदु कुमार चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं जिला अग्रणी बैंक के माध्यम से ग्रामीण बीपीएल एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के लिए यह प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क है, जिसमें केवल ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल परिवारों के युवक-युवतियों, मनरेगा जॉब कार्ड धारक, बीपीएल राशन कार्ड धारक और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण का समय प्रातः 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि इसके तहत शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न प्रशिक्षण उपलब्ध कराये जायेंगे। जिसके अंतर्गत
साक्षर (लिखना-पढ़ना जानने वालों के लिए) :* डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग, कृषि उद्यमी, बकरी पालन, पेपर कवर/एनवलप एवं फाइल मेकिंग, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और सॉफ्ट टॉय मेकर सेलर।
*5वीं पास के लिए:* वूमेंस टेलर, मेन्स टेलर, कारपेन्ट्री, फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी, वेजिटेबल नर्सरी मैनेजमेंट एवं कल्टीवेशन, पापड़, अचार एवं मसाला निर्माण उद्यमी तथा सैंड स्टोन कटिंग एवं फिनिशिंग।
*8वीं पास के लिए:* घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी, इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं रिपेयर सर्विस, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क्स, सेल फोन रिपेयर एवं सर्विस, हाउस वायरिंग, जूनियर ब्यूटी पार्लर, मेन्स पार्लर एवं सलून उद्यमी, टू व्हीलर मैकेनिक तथा वेल्डिंग एवं फेब्रिकेशन।
*10वीं पास के लिए:** फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरा एवं सिक्योरिटी, होटल-सर्विसिंग एवं हाउसकीपिंग, बैंक मित्र तथा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट।
*12वीं पास के लिए:* कम्प्यूटराइज्ड एकाउंटिंग, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, बीपीओ एंड कॉल सेन्टर एक्जीक्यूटिव तथा रिटेल एंड सेल्स मैनेजमेंट।
अग्रणी बैंक के प्रबंधक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उम्मीदवार में स्वरोजगार से जुड़ने की इच्छा होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवारों को निदेशक, यूको आरसेटी डीडवाना-कुचामन के नाम आवेदन करना होगा। आवेदनों की जाँच के बाद साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संस्थान में सीटें सीमित हैं, इसलिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ 5 पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी आरसेटी कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है।
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। प्रवेश के नाम पर किसी भी बाहरी व्यक्ति, एजेंसी या शिक्षक को कोई भुगतान न करें।
अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार छोटी देवी कॉलेज के सामने, लाडनूं रोड़, डीडवाना- 341303 (राज.) स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 8890500438 (महिपाल चौधरी) अथवा 9251225661 (राजेन्द्र वैष्णव) पर बात कर सकते हैं।



