थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620

संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 371/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(V) SC ST ACT में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21.09.2026 को अपहृत व्यक्ति विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा मारुति कार संख्या UP51BR0671, 42,620 रु0 नकद तथा 05 मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किये गये । वादी ओमप्रकाश कुमार पुत्र जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 20.09.2026 की सुबह लगभग 10.30 बजे हमारे भाई विशाल के मोबाइल नम्बर पर विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा फोन करके बुलाया गया तथा बताया गया कि सांसद जी के घर चलना है ।
वहा पर अशोक यादव पुत्र स्व० रामरुप यादव निवासी परसोहिया थाना बखिरा, धर्मेन्द्र यादव पुत्र झगरु यादव ग्राम बभनी थाना बखिरा जो सांसद जी के PA है तथा जितेन्द्र यादव पुत्र स्व० बंश बहादुर यादव निवासी हरिबंशपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती भी मिलेंगे । दोपहर लगभग 12 बजे जब मेरा भाई घर नही आया तो अपने भाई के मोबाईल नंबर पर फोन मिलाया तो मेरा भाई बोला कि उन लोग के साथ हूँ ।
मेरा भाई अभी 20.00 बजे तक घर नही पहुचा है । मुझे डर है कि मेरे भाई के साथ उपरोक्त लोगो द्वारा हत्या या कोई भी घटना कारित की जा सकती है ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(V) SC ST ACT पंजीकृत कर अपहृत की बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा आज दिनांक 21.09.2026 को रात्रि समय करीब 2.30 बजे मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस के आधार पर काँटे के पास से खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जाती अर्टिगा कार UP51BR0671 को रोका गया, जिसमें से थाना बखिरा पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अपहृत विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद को बरामद किया गया तथा मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व उनके पास से 42,620 रु0 नकद तथा 05 मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.
विश्वकेतु यादव पुत्र स्व0 दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर । 2.
अशोक यादव पुत्र स्व0 रामरुप यादव निवासी ग्राम परसोहिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर । 3.
धर्मेन्द्र यादव पुत्र झगरु यादव ग्राम बभनी उर्फ सांगठ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर । 4.
जितेन्द्र यादव पुत्र स्व0 बंश बहादुर यादव निवासी हरिबंशपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती । बयान अभियुक्त
विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर पूछताछ पर बता रहा है कि विशाल कुमार द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन मे बवाल होने के कारण मुझे तथा मा० सांसद श्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू को एससी०/एसटी के मुकदमे में नामजद कर दिया था ।
जिसके लिए मैं व मेरे 03 साथी अशोक यादव, धर्मेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव मिलकर विशाल को सांसद जी के यहां ले गये । वही पर उनके सामने नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाये ।
नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाने के बाद विशाल को मैं व मेरे तीनो साथी अयोध्या में ले जाकर उसकी हत्या कर फेकने ले जा रहे थे । परन्तु पुलिस द्वारा रास्ते मे ही हम लोगो को पकड़ लिया गया ।
बरामदगी
1. 01 अपहृत व्यक्ति — विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद — सकुशल बरामद
2.
01 अर्टिगा मारुति कार संख्या UP51BR0671
3. 05 मोबाइल फोन
4.
अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद । 5.
जामा तालाशी का 42620 रुपया बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




