Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

महोबा – उप निबंधक कार्यालय बना अखाड़ा, बैनामा कराने आए परिवार से मारपीट, 7 लाख की रंगदारी का आरोप

22 Sep 2026, 12:20 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

महोबा जिले के उप निबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैनामा कराने पहुंचे एक परिवार के साथ मारपीट, अपहरण का प्रयास और लाखों की वसूली का आरोप लगा है। घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है।

पीड़ित खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम खन्ना निवासी शिवशंकर सोनी पुत्र जगदीश सोनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?
पीड़ित के अनुसार 14 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच वह अपने भाई रविशंकर, पत्नी अनीता सोनी और गवाह संत कुमारी के साथ उप निबंधक कार्यालय महोबा में बैनामा कराने गया था।

आरोप है कि तभी ग्राम सिरसी खुर्द निवासी उपेन्द्र शुक्ला पुत्र रामखिलावन शुक्ला, शिवा शुक्ला और राज शुक्ला 5 अन्य अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे और शिवशंकर व उसके भाई को कार्यालय के अंदर से घसीटते हुए बाहर ले गए। बाहर खड़ी काली कार में डालने का प्रयास किया और जमकर मारपीट की।

*7 लाख की रंगदारी, 3.90 लाख वसूले*
शिकायत में कहा गया है कि दबंग पीड़ित को राधारानी मोटर्स के बगल की दुकान में ले गए और जान से मारने की धमकी देकर 7 लाख रुपये की मांग की। डर के कारण पीड़ित को अपने पास रखे *3 लाख 90 हजार रुपये* देने पड़े।

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने दोनों को छोड़ दिया और धमकी दी कि बाकी *3 लाख 10 हजार रुपये* 8 दिन के अंदर नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा और गांव में नहीं रहने देंगे।

पीड़ित ने 21 सितंबर को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज करने और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।

*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ – महोबा*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →

कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग
Mahoba22 Sep

कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग

महोबा कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों का विस्थापन और मुआवजे को लेकर आज भारतीय हलधर…

पूरी खबर पढ़ें →
अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा
Unnao22 Sep

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा

कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल
Mahoba22 Sep

योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल

महोबा योगी सरकार भले ही सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!