Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रशासन एवं मीडिया के समन्वय से होता है बेहतर समाज का निर्माण- कलेक्टर

05 Aug 2026, 07:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1785931757579शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता

शहडोल,नवागत कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने जिले में प्रशासन की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन एवं मीडिया के समन्वित प्रयासों से बेहतर समाज का निर्माण होता है। मीडिया शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र हितग्राही तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। आपने कहा कि अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को गति देकर समय-सीमा में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण तथा नागरिकों को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

 

मीडिया प्रतिनिधियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत करते हुए जिले से संबंधित विभिन्न विषयों एवं जनहित के मुद्दों से अवगत कराया। कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई एवं संबंधित विभागों से समन्वय कर निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही। 07 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हर शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर जन समस्याओं का निराकरण, शिकायतों का निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शुक्रवार के दिन जिले के सभी अधिकारी भ्रमण में रहेंगे।

 

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच निरंतर संवाद एवं सकारात्मक समन्वय से शासन की योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के विकास और जनकल्याण के लिए सभी के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…

पूरी खबर पढ़ें →
लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
Siddharthnagar26 Sep

लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

डुमरियागंज। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और राप्ती नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा तेज बारिश एवं हवा के कारण बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में गिरे आम के पेड़ को तत्काल वन विभाग की मदद से हटवाकर मार्ग को खुलवाया गया ।
राप्ती-बूढ़ी राप्ती के जलस्तर का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
Siddharthnagar26 Sep

राप्ती-बूढ़ी राप्ती के जलस्तर का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें, कूड़ा नदी का भी लिया जायजा
Siddharthnagar26 Sep

सिद्धार्थनगरः समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें, कूड़ा नदी का भी लिया जायजा

मोहाना थाने पर आयोजित समाधान दिवस में एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने सुनीं जनसमस्याएं।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!