महुदा में कथित अवैध बालू उठाव के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत; रत्नेश कुमार ने सरकार और पुलिस से कार्रवाई की मांग की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



धनबाद: अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ट्विटर के माध्यम से झारखंड सरकार, विधायक सरयू राय, झारखंड पुलिस एवं धनबाद पुलिस को टैग करते हुए महुदा क्षेत्र में कथित अवैध बालू तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है।
रत्नेश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि महुदा क्षेत्र के अंधारी स्थित नदी से कथित अवैध बालू उठाव के दौरान एक ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की दबकर मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा कथित तौर पर बालू कारोबार से जुड़े लोगों ने शव को घटनास्थल से हटाकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले को दबाने और मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिलने में भी बाधा आ सकती है। रत्नेश कुमार ने सवाल उठाया कि जब राज्य में अवैध बालू खनन और तस्करी पर रोक है, तब आखिर तो खुलेआम कथित रूप से अवैध बालू का कारोबार किसके संरक्षण में चलाया जा रहा है यही नहीं बालू तस्करो हमारे धनबाद के माननीय एसएसपी महोदय का भी छवि धूमिल करने में लगे हुए है धनबाद एसएसपी में हमेशा अवैध कारोबार पर रोक लगाते आ रहे है लेकिन कुछ बालू माफिया आंखों में धूल झोंककर अवैध बालू तस्करी कर रहे है, धनबाद में ऐसे ही ईमानदार एसएसपी महोदय की जरूरत है जो अवैध कारोबार पर लगाम लगा के रख सके इनके आने से धनबाद में अपराध से लेकर अवैध कारोबार पर रोक लगा है धनबाद एसएसपी महोदय से अनुरोध है कि अपने स्तर से बालू तस्करी पर भी रोक लगाने की कृपा करेंगे ।
रत्नेश कुमार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अवैध बालू तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।