Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

“PHC से संचालनालय की कुर्सी तक: सरकार ने RMA के समर्पण को किया सम्मानित”*

06 Aug 2026, 03:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260806 WA0005

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार का एक अद्वितीय और दूरदर्शी निर्णय सामने आया है। राज्य के दूरस्थ आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं का मोर्चा संभाल रहे  RMA संवर्ग के अनुभवी चिकित्सकों को अब संचालनालय में पदस्थापना दी गई है।

PMHM यानी त्रिवर्षीय चिकित्सा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर रजिस्ट्रीकृत हुए RMA को वर्ष 2007-2008 से राज्य के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ किया गया था। ऐसे कई PHC थे जिनकी चौखट पर आज तक डॉक्टर नहीं पहुंचे, वहां RMA ने अकेले दम पर स्वास्थ्य सेवाओं को जीवित रखा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि RMA के पास छत्तीसगढ़ की ग्रामीण स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी वास्तविकताओं की गहरी समझ है। सीमित संसाधनों में, कठिन परिस्थितियों में और स्थानीय संस्कृति को समझते हुए उन्होंने जो अनुभव अर्जित किया है, वह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण बौद्धिक और प्रशासनिक पूंजी है।

इसी दूरदर्शी सोच के तहत डा. राज सिंह मंडावी, डा. अरविंद भारती एवं डा. मनीष कुमार साहू जैसे अनुभवी RMA चिकित्सकों की पदस्थापना संचालनालय में की गई है।

नीति निर्माण में मिलेगा जमीनी अनुभव का लाभ
संचालनालय में पदस्थ RMA अब अपने 18 वर्षों के फील्ड अनुभव के आधार पर नीतियों और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बन सकेंगी, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

RMA संघ ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि “अनुभव और प्रशासन का यह समन्वय छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जनहितैषी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”

स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से यह स्पष्ट है कि अब नीति बनाने वालों की टेबल पर उन लोगों की आवाज भी पहुंचेगी, जिन्होंने जमीन पर रहकर स्वास्थ्य सेवाओं को चलाया है।

IMG 20260806 WA0004 1

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!