छत्तीसगढ़ में 5 आईएएस अधिकारीयों की नई पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 7 अगस्त 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 21 अगस्त 2026 से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
श्री फडतरे अभिषेक अशोक (IAS-2020) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर पदस्थ किया गया है।
श्री अरविंद कुमार टी. (IAS-2024) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा नियुक्त किया गया है।श्री अक्षय दोशी (IAS-2024) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री क्षितिज गुरुशैले (IAS-2024) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ पदस्थ किया गया है।श्री विपिन दुबे (IAS-2024) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।