A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस सिकंदराराऊ थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं: तीन का मौके पर हुआ निस्तारण, शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



हाथरस सिकंदराराऊ में शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष चार शिकायतों को संबंधित विभागों को जांच और त्वरित समाधान के लिए सौंपा गया।इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए।
थाना समाधान दिवस में प्राप्त अधिकांश शिकायतें मामूली विवाद, मेड़ संबंधी विवाद, चकबंदी और राजस्व मामलों से संबंधित थीं। राजस्व संबंधी शिकायतों पर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संबंधित राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, एसडीओ हाइडल और राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया। अपेक्षाकृत कम संख्या में शिकायतें आने के कारण अधिकारियों ने राहत महसूस की और समाधान दिवस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।