Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं

30 Sep 2026, 04:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

गढ़वा। सेवानिवृत्त हुए पुलिस निरीक्षक श्री गुलाब सिंह के सम्मान में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री आशुतोष शेखर ने की।FB IMG 1790764117202इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर ने श्री गुलाब सिंह के दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने शॉल, मोमेंटो एवं बुके प्रदान कर भावभीनी विदाई दी तथा सेवानिवृत्ति के बाद उनके आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह के दौरान श्री गुलाब सिंह ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान प्राप्त खट्टे-मीठे अनुभवों, कार्य के दौरान सामने आई चुनौतियों तथा सेवा से जुड़े यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने पुलिस विभाग में बिताए कार्यकाल को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सहयोगियों एवं वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।FB IMG 1790764122693समारोह में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी श्री गुलाब सिंह के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना की। पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।FB IMG 1790764143985इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गढ़वा सुश्री यशोधरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा श्री दिल्लू लोहरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर श्री सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गढ़वा श्री सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी भंडरिया श्री सुभाष कुमार पासवान, पुलिस निरीक्षक नगर ऊंटारी अंचल श्री जितेंद्र कुमार आजाद, पुलिस निरीक्षक रंका अंचल श्री अभिजीत गौतम, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र गढ़वा श्री संदीप कुमार, जीपी सार्जेंट श्री पंकज कुमार भारती, एमटी सार्जेंट श्री सतपाल सिंह सहित पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस केंद्र गढ़वा के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

#JharkhandPolice #igpalamu #digpalamu #dcgarhwa #GarhwaPolice #Garhwa

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद
Kheri30 Sep

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च
Agar-Malwa30 Sep

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च

आगर-मालवा। श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur30 Sep

अंबिकापुर- दिल्ली रेल सेवा अब सप्ताह में दो दिन बढ़ाई गई

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa30 Sep

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 13 सदस्यों के समर्थन से हामिद अंसारी बने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!