Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद

30 Sep 2026, 04:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहनों को बंद किया गया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई एआरटीओ शांति भूषण पांडेय के अनुसार, अनधिकृत संचालन में पाए जाने पर 20 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया।

परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर एक बस को भी बंद किया गया। वहीं, अवैध साइलेंसर का प्रयोग करने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलों और अनधिकृत संचालन में मिली दो बोलेरो व एक ईको के खिलाफ भी बंद की कार्रवाई की गई।

प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करते पाए गए आठ वाहनों का चालान किया गया एआरटीओ ने बताया कि जिला बस ऑपरेटर्स की ओर से ई-रिक्शा और अन्य अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के संबंध में शिकायतें की गई थीं। इसी के मद्देनजर लखीमपुर प्राइवेट बस एसोसिएशन की ओर से हड़ताल की जा रही है।

शिकायतों के क्रम में परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। संबंधित बस के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जनपद की एआरएम भी मौजूद रहीं एआरटीओ के मुताबिक, यात्री/मालकर अधिकारी डॉ.

कौशलेंद्र ने भी अनधिकृत संचालन के खिलाफ कार्रवाई की। उनके द्वारा हरियाणा नंबर की एक ट्रैवलर को बंद किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों के विरुद्ध भी चालान और बंद की कार्रवाई की गई परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से अनधिकृत रूप से वाहन संचालित करने वालों में हलचल मच गई है। विभाग की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च
Agar-Malwa30 Sep

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च

आगर-मालवा। श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur30 Sep

अंबिकापुर- दिल्ली रेल सेवा अब सप्ताह में दो दिन बढ़ाई गई

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

error: Content is protected !!