A2Z सभी खबर सभी जिले की
बहला फुसला कर नाबालिग को ले जाने, चोरी का मुकदमा दर्जःहाथरस सिकंदरा राऊ में सात नामजद और एक महिला सहयोगी पर आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस के सिकंदराराऊ में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और घर से नकदी-जेवर चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर की गई है। कोतवाली सिकंदराराऊ में सात नामजद व्यक्तियों और उनकी एक महिला सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने नाबालिग को शादी और दुष्कर्म के इरादे से बहला-फुसलाकर ले गए।
पुरदिलनगर निवासी पिंकी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि 22 जून की सुबह वह अपने पति और बेटे के साथ हाथरस न्यायालय में तारीख पर गई थीं। इस दौरान उनकी करीब 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।
पिंकी का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में जगतपाल, राहुल, प्रवीन, दामोदर, ममता, सोनू और अमन (सभी निवासी नरौरा, थाना अवागढ़, जिला एटा) ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। साथ ही, उन्होंने घर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी और सोने का पेंडल भी चोरी कर लिया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्हें धमकी दी गई कि यदि बेटी को खोजने का प्रयास किया गया, तो उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी जाएगी। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि आरोपी पहले भी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जा चुके थे, लेकिन उस समय समझौता करा दिया गया था।
पिंकी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक से प्रार्थना पत्र भी भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंनेन्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।