A2Z सभी खबर सभी जिले की
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस।
श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का आज हाथरस-मथुरा मार्ग पर हातिसा पुल के निकट नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा स्थापित कांवड़ कैंप पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष रालोद श्याम सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें प्रसाद वितरित किया। स्वागत के दौरान कांवड़ श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों द्वारा लगाए गए ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं गुंजायमान हो उठा।

जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कांवड़ श्रद्धालुओं से आत्मीयता से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनके निवास जनपद, यात्रा के मार्ग तथा जनपद हाथरस में मार्गों एवं कांवड़ शिविरों पर उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्रद्धालुओं से यह भी पूछा गया कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई। कांवड़ श्रद्धालुओं ने जनपद में जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।