Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री डॉ यादव की जन संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री राजपूत

09 Aug 2026, 04:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 4978492150805131624

FB IMG 1718406671959856562सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की मंशा के अनुरूप खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी नगर परिषद क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। मंत्री राजपूत गली-गली और घर-घर पहुंचे तथा आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा नागरिकों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री राजपूत ने सुरखी नगर परिषद भवन का लोकार्पण किया एवं क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इसके साथ ही सीसी रोड, डब्ल्यूबीएम रोड, पुलिया, नाली, सामुदायिक भवन, फर्श निर्माण एवं स्वागत द्वार सहित अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें और विकास कार्यों का वास्तविक फीडबैक लें। इसी उद्देश्य से मैं आज सुरखी की गलियों में पैदल घूमकर अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं। सुरखी मेरी विधानसभा ही नहीं, मेरा परिवार है। यहां आने का उद्देश्य कोई राजनीतिक कार्यक्रम या चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि जनता से सीधे मिलना, उनकी समस्याएं सुनना और यह देखना है कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। मंत्री राजपूत ने सुरखी के विभिन्न वार्डों में पैदल भ्रमण करते हुए बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से सड़क, नाली, पेयजल, आवागमन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यालय में बैठकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का पूरा आकलन नहीं किया जा सकता। इसलिए जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को मौके पर देखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरता से लिया जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री राजपूत के पैदल भ्रमण के दौरान सुरखी नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में 5 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया।
इनमें प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 6 में सीसी रोड,वार्ड क्रमांक 9 में सीसी रोड एवं फर्श निर्माण, गोशाला में प्रथम तल पर, सामुदायिक भवन ,वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में सीसी रोड,मिड़वासा में डब्ल्यूबीएम रोड एवं पुलिया, वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण,वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में डब्ल्यूबीएम रोड, पुलिया एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड,सहित अनेक विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से सुरखी नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा बारिश के दौरान कीचड़, जलभराव और रास्तों से जुड़ी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिलेगी। मंत्री राजपूत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बड़े प्रोजेक्ट तैयार करना नहीं, बल्कि हर मोहल्ले, हर गली और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मार्गों के साथ-साथ छोटी गलियों में सीसी रोड, पुलिया, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन रास्तों पर बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी होती थी, वहां सीसी रोड और पुलिया निर्माण से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे बच्चों के स्कूल जाने, किसानों के खेतों तक पहुंचने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और आम नागरिकों के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी।
मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जन-संवाद और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की मंशा है कि योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जन-संवाद की भावना के अनुरूप जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेना चाहिए। इसी उद्देश्य से वे लगातार सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांवों और नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को मध्यप्रदेश सरकार प्रभावी ढंग से जमीन पर लागू कर रही है, जिससे ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि “सुरखी विधानसभा का प्रत्येक नागरिक मेरे लिए परिवार का सदस्य है। परिवार के किसी सदस्य को परेशानी होती है तो पूरा परिवार उसकी चिंता करता है। उसी तरह आपकी समस्या मेरी समस्या है और आपके क्षेत्र का विकास मेरी जिम्मेदारी है। जनता की जो भी समस्या मेरे संज्ञान में आएगी, उसके निराकरण के लिए तत्काल प्रयास किए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के आधार पर सुरखी विधानसभा में विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी को केवल मूलभूत सुविधाओं के लिहाज से विकसित करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि नगर का व्यवस्थित विकास और सौंदर्यीकरण भी प्राथमिकता में है। बेहतर सड़कें, पुलिया, सामुदायिक भवन, स्वागत द्वार, धार्मिक स्थलों के आसपास सुविधाएं और स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थान सुरखी की सुंदरता को बढ़ाएंगे।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और प्रत्येक विकास कार्य का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिलना चाहिए। मंत्री राजपूत का यह पैदल भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की भावना को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। मंत्री राजपूत ने औपचारिक बैठक तक सीमित रहने के बजाय स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनके घरों और मोहल्लों में संवाद किया तथा विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी। नागरिकों ने भी मंत्री राजपूत के इस सीधे संवाद की सराहना करते हुए अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी के विकास का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। हर गली, हर मोहल्ले और हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!