Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की कार्यवाही, वारदात के 12 घंटे के भीतर 7आरोपी गिरफ्तार

09 Aug 2026, 06:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 8627992930459731761सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दिनांक 08.08.2026 को फरियादी/आहत हल्ले भाई पिता मूलू रैकवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मगरधा, थाना गढ़ाकोटा द्वारा थाना गढ़ाकोटा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि महेन्द्र रैकवार निवासी ग्राम मगरधा एवं अन्य आरोपियों द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गढ़ाकोटा में अपराध क्रमांक 611/2026, धारा 296(बी), 109(2), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना गढ़ाकोटा पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में नामजद आरोपियों की तलाश कर घटना के 12 घंटे के भीतर सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी1. महेन्द्र रैकवार2. अजय रैकवार3. दीपक रैकवार4. मनोज रैकवार5. सुरेन्द्र रैकवार6. रिब्बू उर्फ रेवाराम रैकवार7. अन्य आरोपी गढ़ाकोटा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर यह संदेश दिया गया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण की त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक गौरव तिवारी, उ.नि. राजाराम धुर्वे, स.उ.नि. बलराम उपाध्याय, स.उ.नि. प्रेमनारायण शुक्ला, स.उ.नि. बलवंत सिंह चौधरी, प्र.आर. 1158 प्रमोद सोयाम, प्र.आर. 772 राजेश पाण्डेय, प्र.आर. 1586 जगत प्रताप सिंह, आर. 1758 राजदीप तिवारी, प्र.आर. 1722 रवि पटैल, आर. 1124 कोस्तुभमणि पाठक, आर. 1685 परसराम अहिरवार एवं आर. 1004 सुरेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!