Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का बड़ा एक्शन, जनहित और कार्यहित में तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजे गए पुलिसकर्मी 

09 Aug 2026, 07:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

FB IMG 1786282765919

महराजगंज।

महराजगंज पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का बड़ा एक्शन, जनहित और कार्यहित में तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजे गए पुलिसकर्मी
महराजगंज। पुलिस विभाग में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जनपद में तैनात 36 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजे जाने की कार्रवाई से विभाग में हलचल तेज हो गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए की गई है। पुलिस विभाग में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। इसी समीक्षा के क्रम में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया गया है।
पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर
महराजगंज पुलिस की ओर से लगातार प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आमजन को बेहतर और जवाबदेह पुलिसिंग उपलब्ध कराई जा सके।
36 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई को इसी दिशा में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!