A2Z सभी खबर सभी जिले की
6 वर्षीय छात्रा से शिक्षिका पर लगा मारपीट का आरोप, कान के पर्दे में छेद होने का किया दावा, परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *टीकमगढ़ शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा-1 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद बच्ची के कान में गंभीर चोट आई, जिससे उसे सुनने में परेशानी, दर्द और चक्कर आने लगे। सोमवार शाम करीब 5 बजे परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को शिकायत दी और मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को छात्रा शाम्भवी तिवारी रोज की तरह पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल पढ़ने गई थी। परिजनों का आरोप है कि हिन्दी विषय की शिक्षिका अमृता सिंह ने बच्ची के साथ मारपीट की। स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर बच्ची ने कान में दर्द, आवाज सुनाई नहीं देने और चक्कर आने की शिकायत परिजनों को बताई। बच्ची की हालत देखकर उसके पिता राजेश तिवारी उसे तत्काल स्कूल लेकर पहुंचे और प्राचार्य को घटना की जानकारी दी। आवेदन में परिजनों ने दावा किया है कि संबंधित शिक्षिका प्राचार्य के समक्ष उपस्थित हुई और घटना स्वीकार की। परिजनों के मुताबिक, इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए डॉ. अमित जैन के पास ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान कान के पर्दे में छेद होने की जानकारी सामने आने का दावा किया गया है। घटना को लेकर बच्ची के पिता ने पुलिस अधिकारियों को भी आवेदन दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, स्कूल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है। परिजनों का कहना है कि स्कूल बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा का स्थान है, इसलिए किसी छात्र के साथ कथित मारपीट की घटना गंभीर है। उन्होंने कलेक्टर और शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।