A2Z सभी खबर सभी जिले की
सीएम डा.यादव पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होमगार्ड मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को देखा और उससे प्रभावित लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावितों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीएम डॉ. यादव को बताया गया कि अभी तक प्रदेश में 527 बाढ़ प्रभावितों का रेस्क्यू किया गया है। राहत-बचाव का कार्य लगातार जारी है। जानकारी लेने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने राहत -बचाव कार्य में जुटे मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बारिश का समय है। इस बार सामान्य से 15 % कम बारिश हुई है। जहां बारिश ज्यादा हुई है वहां आमजनों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक 527 लोगों की जान बचाई है। खंडवा में 7 कांवड़ियों का रेस्क्यू किया गया। बारिश में अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से खतरे की स्थिति बनती है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि रेस्क्यू टीम दिन रात बचाव का काम करती है। आज मैंने होम गार्ड ऑफिस में वीसी के माध्यम से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। जिन लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया उनसे भी बात की। जिन लोगों के घर नदी-नालों के किनारे बने हैं, मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे विशेष सावधानी बरतें। यदि जरूरत पड़ती है तो पड़ोस के जिलों से भी मदद लें। हम प्रदेश स्तर पर भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए काम कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।