सर्राफा व्यापार समिति का शापथ ग्रहण समारोह

सर्राफा व्यापार समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, महिला एवं बाल विकास का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज
अलवर, 11 अगस्त। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बंधन रिजॉर्ट में आयोजित श्री सर्राफा व्यापार समिति अलवर की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यमंत्री शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलवर के आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करने तथा व्यापार एवं वाणिज्य को संगठित बनाने में सर्राफा व्यापार समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अलवर के व्यापार को एक नई दिशा देगी। राज्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक गर्ग, जिला व्यापार महासंघ अध्यक्ष रमेश जुनेजा, संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरता, शक्ति सिंह राघव, योगेश सैनी, रमेश चंद गोयल, कुलभूषण खंडेलवाल, जगदीश पाटोदिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसी क्रम में जिले में प्रशासनिक गतिविधियों के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग का जिला स्तरीय कार्यक्रम 12 अगस्त को सांय 5 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री के सानिध्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में हो रहे इस जिला स्तरीय आयोजन के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अम्बालाल मीणा को ओवरऑल नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर, जिले में चल रहे ‘फोलोअप शहरी सेवा शिविर-2026’ आमजन के लिए राहत सिद्ध हो रहे हैं। नगर विकास न्यास (UIT) अलवर में आयोजित शिविर के दौरान राठ नगर निवासी श्रीमती पूजा यादव को मौके पर ही रियायत देते हुए आवासीय पट्टा सौंपा गया। यूआईटी सचिव धाईगुड़े नाना और भूमि अवाप्ति अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका द्वारा पट्टा दिए जाने पर लाभार्थी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया आयोजित।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



