Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर घर तिरंगा अभियान, शास.कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाया राष्ट्रप्रेम

12 Aug 2026, 10:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 3019937552912967182सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” शीर्षक से प्रस्तुत इस नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज को फहराने और उसका सदैव सम्मान करने का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा ध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगे के ऐतिहासिक और तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधिकारिक रूप से तिरंगे ध्वज को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया था तथा इसका मानक अनुपात हमेशा 3:2 होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित करता है। नुक्कड़ नाटक के मंचन से पूर्व डॉ. अमर कुमार जैन ने कैडेट्स को तिरंगे के तीनों रंगों का महत्व और उनमें समाए दर्शन को समझाया। उन्होंने बताया कि ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया रंग हमारे साहस और देश के लिए बलिदान की प्रेरणा देता है, मध्य में सफेद रंग शांति, सत्य व विचारों की पवित्रता का प्रतीक है, तथा सबसे नीचे स्थित हरा रंग विश्वास, उर्वरता, खुशहाली और देश की समृद्धि को दर्शाता है।इस ऊर्जावान नुक्कड़ नाटक का सफल प्रशिक्षण एवं मंचन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कीर्ति रैकवार, डॉ. भानुप्रिया पटेल एवं डॉ. गुलफशा कसाब के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!