
बिहार मुंगेर:आल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई मुंगेर के तत्वावधान में लाइब्रेरी साइंस के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर एस आर रंगनाथन जी 134वीं जयंती शहर के श्री कृष्ण सेवा सदन के पुस्तकालय सभागार में लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई के महासचिव प्रणव कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रंगनाथन जी की चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के महासचिव प्रणव कुमार ने कहा कि डॉ एस आर रंगनाथन जी का जन्म 12 अगस्त को तमिलनाडु के सियाली गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम सियाली राममृत रंगनाथन था उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान में पांच नियम दिए हैं। मीडिया प्रभारी राखी सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया है। कौशल कुमार ने कहा कि उनके पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। अभिषेक कुमार ने कहा कि हम लोग उनकी जयंती को लाइब्रेरी दिवस के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई के महासचिव प्रणव कुमार राखी सिन्हा देवराज कुमार अभिषेक कुमार कौशल कुमार आदि अन्य लाइब्रेरी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य एवं दर्जनों छात्र उपस्थित थे।






