Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

टीकमगढ़ जिले की बम्हौरी कला पुलिस के हाथ लगी बढ़ी कामयाबी, अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

12 Aug 2026, 05:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

बम्हौरी कला थाना पुलिस के हाथ लगी बढ़ी कामयाबी
टीकमगढ़। यूं तो शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शराब का अवैध कारोबार लगातार फलफूल रहा है। अवैध कारोबारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर अवैध शराब धड़ल्ले से ले जाई जा रही है। ऐसे में बम्हौरी कला थाना पुलिस के हाथ बढ़ी कामयाबी लगने से अवैध शराब कारोबारियों में खलबली जरूर मची होगी। पुलिस टीम की सूझबूझ और मुस्तैदी को लेकर लोगों में सराहना की जा रही है। इसके साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों में बिकने वाली अवैध शराब पर भी काबू पाने पर जोर दिया जा रहा है। अवैध शराब के मामले में कोतवाली टीकमगढ़ से लेकर आसपास के अधिकांश थानों को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। बताया गया है कि थाना बम्हौरीकला पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही के दौरान 6 पेटी अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा अवैध शराब को पकडऩे हेतु निर्देशित किया था। पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना बम्हौरीकला पुलिस द्वारा आरोपी का कुआं खेत पठाई तिगेला ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में बीते रोज 10 अगस्त 26 को मुखविर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद पिता मोती लाल कुशवाहा उम्र 59 साल निवासी ग्राम भगवंतपुरा खिरक थाना बम्हौरीकला के कब्जे से 6 पेटी और एक सफेद प्लास्टिक के थैले में सफेद प्लेन देशी मदिरा की कुल 320 क्वार्टर मात्रा 57. 600 लीटर कीमती करीब 25 हजार 6 सौ रूपये की जप्त कर थाना में अपराध क्रमांक 161/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीवद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। बताया गया है कि एक अन्य फरार आरोपी की पुलिस तलाश करने में जुटी है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
अवैध शराब बरामद करने के लिए थाना प्रभारी बम्हौरी कला नीतू खटीक के अलावा जिन कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, उनमें उप निरीक्षक आकाश रूसिया, चौकी प्रभारी कनेरा उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश राय, मनोज मिश्रा, धर्मेन्द्र नायक, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, प्रधान आरक्षक अब्बास अली, आरक्षक लक्ष्मण पटेल, मनोज सविता, हरगोविन्द्र, उपकार, आरक्षक जयकान्त, महिला आरक्षक अंजली के नाम शामिल रहे।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!