Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पितृपक्ष मेला 2026की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की आवासन, प्रचार -प्रसार एवं सांस्कृतिक कोषांग की समीक्षा l

12 Aug 2026, 11:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260812 WA0106

*पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की आवासन, प्रचार-प्रसार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कोषांग की समीक्षा*

गया, 12 अगस्त 2026, पितृपक्ष मेला-2026 के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आवासन, प्रचार-प्रसार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित कोषांगों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आवासन व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूर्व वर्षों में बनाए गए आवासन स्थलों का भौतिक सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाए। जर्जर अथवा अनुपयुक्त भवनों को चिन्हित करते हुए आवश्यकता के अनुसार आवासन को दूसरे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सरकारी विद्यालयों में आवासन की व्यवस्था किए जाने से यदि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है, तो ऐसे विद्यालयों को आवासन के लिए नहीं लिया जाए तथा उनके स्थान पर अन्य उपयुक्त स्थलों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आवासन स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, आवासन स्थलों की नियमित निगरानी एवं व्यवस्थाओं का समय से पूर्व परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।

प्रचार-प्रसार कोषांग की समीक्षा के दौरान पितृपक्ष मेला-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेला से संबंधित सूचनाओं, सुविधाओं, महत्वपूर्ण स्थलों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी श्रद्धालुओं तक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाई जाए। विभिन्न प्रचार माध्यमों का बेहतर समन्वय करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम कोषांग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा तथा मगध की समृद्ध संस्कृति एवं इतिहास पर आधारित विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाए। सेमिनार में साहित्यकारों, इतिहासकारों, विद्वानों एवं विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनके विचार एवं शोध साझा कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि गया एवं मगध की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं ज्ञान परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

बैठक में सिटी एसपी, डीडीसी, एडीएम (राजस्व, विधि व्यवस्था), सहायक समाहर्ता, ओसीडी, सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी, कोषांग में शामिल सदस्य उपस्थित रहे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!