A2Z सभी खबर सभी जिले की
सिविल अस्पताल की बदहाली पर फूटा गुस्सा: युवा कांग्रेस ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*सिविल अस्पताल की बदहाली पर फूटा गुस्सा: युवा कांग्रेस ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन*
*डॉक्टरों की अनुपस्थिति, बदहाल व्यवस्था और मरीजों से दुर्व्यवहार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता; उच्चस्तरीय जांच की मांग*
*बैरसिया सिविल अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं, कथित लापरवाही और मरीजों को हो रही भारी असुविधाओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने जनाक्रोश किया युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री चंचल खत्री के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौराहे से अस्पताल तक विरोध रैली निकाली और गेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अस्पताल क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य केंद्र है, लेकिन डॉक्टरों की कमी एवं लेट-लतीफी, स्टाफ के दुर्व्यवहार और लचर व्यवस्थाओं के कारण मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूरहैँ*
*अस्पताल परिसर में प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार आदित्य जंगेला को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अस्पताल की सभी अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने और दोषी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है युवक कांग्रेस बैरसिया विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री चंचल खत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं सीधे आमजन के जीवन से जुड़ा गंभीर विषय हैं। अस्पताल में लापरवाही और अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि प्रशासन ने जल्द सुधार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।*
*प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आम जन व कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।