Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस ने जारी किया नंबर, नशे की सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त।

13 Aug 2026, 11:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
FB IMG 1786596373371

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और एसटीएफ ने आम लोगों को भी अभियान से जोड़ने की पहल की है। नशा तस्करी, अवैध नशीली दवाओं के भंडारण-बिक्री या नशे की फैक्ट्री की सटीक सूचना देने वालों को सरकार की ओर से 30 हजार रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक का इनाम दिया जा सकता है। खास बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

एसटीएफ ने सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर बिना किसी संकोच के पुलिस या एसटीएफ को सूचना दें।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, मुखबिरों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिथौरागढ़ के साथ ही रुड़की, भगवानपुर, सेलाकुई और कोटद्वार में नशे से जुड़ी अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजर

किसी घर, गोदाम या अन्य स्थान से तेज रासायनिक गंध आना, देर रात संदिग्ध लोगों की आवाजाही, बार-बार अज्ञात वाहनों या डिलीवरी का पहुंचना अथवा खिड़कियों का हमेशा बंद रहना जैसी गतिविधियां संदिग्ध हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस या एसटीएफ को सूचना दी जा सकती है।

इन नशीले पदार्थों की सूचना पर निर्धारित है इनाम

मॉर्फीन बेस: 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम

अफीम: 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम

चरस: 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम

गांजा: 600 रुपये प्रति किलोग्राम

एम्फैटेमिन: 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम

इसके अलावा नशा तस्कर अथवा अवैध नशे की फैक्ट्री पकड़वाने में मददगार सूचना पर अधिकतम ढाई लाख रुपये तक का इनाम दिया जा सकता है।

सूचना देने के लिए पुलिस ने जारी किए नंबर

एसटीएफ हेल्पलाइन: 0135-2656202

मोबाइल: 9412029536

सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

🇮🇳 नशा पकड़ाओ, इनाम पाओ 🇮🇳

हमें चाहिए—नशामुक्त उत्तराखंड।

पुलिस ने प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की है। समय पर दी गई एक सटीक सूचना नशे के कारोबार पर रोक लगाने के साथ-साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!