Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जवाहर लाल नेहरू बार्ड में 45,62 लाख की लागत से होगा मुक्ति धाम का होगा बिकास

13 Aug 2026, 02:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260812 WA0238कटनी

नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 28 स्थित मुक्ति धाम में लगभग 45 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण, मृत संस्कार हेतु शेड एवं आवश्यक मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री शशिकांत तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी मौजूदगी में विधि-विधान से भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

IMG 20260812 WA0196

मुक्ति धाम में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

 

IMG 20260812 WA0226

भूमिपूजन के साथ ही मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल निर्माण, मृत संस्कार हेतु शेड तथा आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से परिसर का व्यवस्थित विकास होने के साथ यहां आने वाले नागरिकों को बेहतर एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मुक्ति धाम परिसर को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह पहल की गई।

 

IMG 20260812 WA0229विकास कार्यों से नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : महापौर इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि मुक्ति धाम जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का बेहतर होना भी नगर विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वार्ड क्रमांक 28 में किए जा रहे इस विकास कार्य से मुक्ति धाम परिसर अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनेगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में सड़क, नाली, जलनिकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता होगी पूरी : पार्षद शशिकांत तिवारी क्षेत्रीय पार्षद श्री तिवारी ने कहा कि मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल, मृत संस्कार हेतु शेड एवं आवश्यक मरम्मत कार्य की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब नगर निगम द्वारा लगभग 45.62 लाख रुपये की लागत से इन कार्यों को स्वीकृति देकर भूमिपूजन किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ नगर निगम के समक्ष रखा जा रहा है और महापौर एवं निगम प्रशासन के सहयोग से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद मुक्ति धाम परिसर अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्वरूप में दिखाई देगा।

क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों ने वार्ड में विकास कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। नागरिकों ने कहा कि मुक्ति धाम में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से यहां आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव सहित स्थानीय जनों में विजय पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, सुजीत, गौरव जैन, नीलेश सिंह सहित अन्य क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!