Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मकरोनिया में गूंजा राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के रंग में रंगी नरयावली विधानसभा, चार हजार नागरिकों की सहभागिता से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026, 10:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260813 163336

FB IMG 802959971898876700

IMG 20260813 162156

FB IMG 2578750749395574203

FB IMG 7300235075603771501

FB IMG 2274927201946403720सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नरयावली विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत एवं विहंगम दृश्य देखने को मिला। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के आह्वान पर आयोजित विधानसभा स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग चार हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन किया और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विशाल जनसहभागिता के कारण यह तिरंगा यात्रा विहंगम, भव्य और ऐतिहासिक बन गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रजाखेड़ी बजरिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से हुआ। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए यात्रा लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय करते हुए मुख्य मार्गों से मकरोनिया चौराहा, पंचवटी- पैराडाइज होटल होते हुए राम दरबार मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का गरिमामय समापन हुआ। यात्रा के दौरान लगभग 1.7 किलोमीटर तक जनसमूह की लंबी कतार बनी रही, जो आयोजन की व्यापक जनभागीदारी और राष्ट्रभक्ति के उत्साह का जीवंत प्रमाण बनी। यात्रा जैसे-जैसे मकरोनिया के मुख्य मार्गों से आगे बढ़ी, पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगता चला गया। मार्गों पर व्यापारियों, नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं ने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों से निकलकर तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। अनेक स्थानों पर हुए भव्य स्वागत से मुख्य मार्ग पुष्पों से आच्छादित हो गए। वातावरण में गूंजते ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के जयघोष ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभावना से ओतप्रोत कर दिया।
तिरंगा यात्रा में दीपक मेमोरियल एवं सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थियों की बैंड पार्टियों ने देशभक्ति की धुनों से ऐसा समां बांधा कि हर कदम राष्ट्रभक्ति की लय में उठता नजर आया। बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने यात्रा की भव्यता और गरिमा में विशेष रंग भर दिया तथा उपस्थित नागरिकों का मन मोह लिया। यात्रा में युवा, विद्यार्थी, मातृशक्ति, सामाजिक, व्यापारी एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। देशभक्ति गीतों की धुन पर युवा जोश और उमंग के साथ कदमताल करते और उत्साह व्यक्त करते नजर आए। इस अवसर पर विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। स्वतंत्रता हमें वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के संघर्ष, बलिदान और आजादी के महत्व से जोड़ना तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भाव जागृत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा उसी राष्ट्रीय भावना को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश पहले है, राष्ट्र सर्वोपरि है और भारत की एकता एवं अखंडता हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। विधायक लारिया ने तिरंगा यात्रा में प्रत्येक सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि नरयावली विधानसभा के हर उस नागरिक की यात्रा है, जिसके हृदय में भारत बसता है। तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम किसी एक वर्ग, दल या समुदाय की भावना नहीं, बल्कि हम सभी की साझा पहचान है। मकरोनिया की सड़कों पर लहराता तिरंगा, 1.7 किलोमीटर तक उमड़ा जनसमूह, देशभक्ति की धुनों से गूंजता वातावरण, पुष्पवर्षा करते नागरिक और गूंजते राष्ट्रभक्ति के जयघोष ने इस ऐतिहासिक आयोजन को लंबे समय तक स्मरणीय बना दिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद सागर जी द्वारा रचित “अब के 15 अगस्त हर घर तिरंगा” गीत का विधायक लारिया ने यूट्यूब पर विमोचन किया। तिरंगा यात्रा में नपाध्यक्ष, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, सीएमओ मकरोनिया, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!