A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बर्षो पुरानी मांग हुई पूरी चंद्र शेखर आजाद बार्ड में 32,78 लाख के नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

बार्ड बासियों की उम्मीद को बिकास कार्यों के जरिए धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है

कटनी,

 

IMG 20260813 WA0220

चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 06 के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय पार्षद के प्रयासों से वार्ड में लगभग 32 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात मिली। वार्ड में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षद नीतू कपिल रजक सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।

 

IMG 20260813 WA0214

भूमिपूजन के अंतर्गत शिवकुमार सोनी एवं द्रोपती यादव के घर से पप्पू पाण्डेय तक सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण तथा पुरवार के घर से एस.एस. साउंड होते हुए पप्पू यादव के घर तक नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।

महापौर ने कहा—विकास कार्यों में नहीं होगी कमी

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद वार्ड में नाली निर्माण की मांग लंबे समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी। जल निकासी की समस्या के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता से स्वीकृत कराया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, स्वच्छता और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी दिशा में शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।

 

IMG 20260813 WA0216

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों का निराकरण कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

 

IMG 20260813 WA0217क्षेत्रीय पार्षद ने जताया आभार

 

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नीतू कपिल रजक ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। नाली निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की मांग को प्राथमिकता देकर विकास कार्य प्रारंभ कराया गया है।

नागरिकों ने जताई खुशी

 

IMG 20260813 WA02161

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और विकास कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्र के नागरिकों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने विकास कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ कराने के लिए महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एम.आई.सी सदस्य सर्व श्री रमेश सोनी,बीना बैनर्जी, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना यादव, सुनीता चौधरी पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या मेंσ क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!