सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ चलाया प्रभावी चेकिंग अभियान
तेज रफ्तार वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, स्पीड राडार गन से हुई निगरानी
महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया।
13 अगस्त 2026 को थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड राडार गन के जरिए वाहनों की गति की निगरानी की गई। निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। पुलिस ने अपील की कि तेज गति और लापरवाही से वाहन न चलाएं तथा सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।