हाथरस सिकंदराराऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कोतवाली से किया शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ ।स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को सिकंदराराऊ कोतवाली से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज थामे युवाओं और बच्चों के उत्साह से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा के दौरान लगे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से समूचा नगर गूंज उठा।

कोतवाली परिसर से शुरू होकर यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों जैसे गौसगंज, नौरंगाबाद, राठी चौराहा, बड़ा बाजार और नयागंज से होते हुए जीटी रोड पहुंची। इसके बाद यात्रा पंत चौराहा होते हुए मंडी गांधीगंज पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का एक महाअभियान है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और देश के वीर शहीदों को नमन करने की अपील की।
यात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मुस्तैद रहे।
तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, विशाल वाष्र्णेय, भानु प्रताप सक्सेना, सूरज वाष्र्णेय, प्रवीण वाष्र्णेय, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, किशनवीर सिंह, ग्रीश मोहन गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, अमितेश वाष्र्णेय, राजू सूफी आदि मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।