

नीमच।
नीमच: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में जवानों की अनुशासित कदमताल, स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियां और राष्ट्रगान के माध्यम से देशभक्ति का वातावरण बना रहा। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया।
सीआरपीएफ, एसएएफ, जिला पुलिस बल के जवानों, होमगार्ड, वनरक्षक, एनसीसी दलों और विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश लाइव प्रसारित हुआ, जिसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और विकास योजनाएं बताई गईं। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक पीटी प्रदर्शन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे





