A2Z सभी खबर सभी जिले की
भरतपुर अनुसंधान संस्थान में राई सरसों की गुणवत्ता एवं उत्पादक सुधार को लेकर बैठक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में सोमवार को भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, सेवर के तत्वावधान में देश में राई-सरसों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित अनुसंधान कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा और भावी अनुसंधान प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए राई-सरसों की अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की वार्षिक समूह की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ सोमवार को एक स्थानीय होटल में हुआ। समारोह को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव डेयरी एवं महानिदेशक, डॉ. मांगी लाल जाट, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. देवेर कुमार यादव, सहायक महानिदेशक (तिलहन एवं दलहन) डॉ. एस.के. झा, पूर्व राष्ट्रीय प्रोफेसर डॉ. एस.एस. बांगा ने संबोधित किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. देवेर कुमार यादव, सहायक महानिदेशक (तिलहन एवं दलहन) डॉ. एस.के. झा, सहायक महानिदेशक (बीज) डॉ. पी.आर. चौधरी तथा भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. विजय वीर सिंह ने मीडिया ब्रीफ में बैठक के उद्देश्यों, राई-सरसों अनुसंधान की वर्तमान प्राथमिकताओं एवं भविष्य की अनुसंधान रणनीतियों की जानकारी दी। बताया गया कि दो दिवसीय बैठक में लिए जाने वाले वैज्ञानिक निर्णय एवं अनुशंसाएं देश में राई-सरसों उत्पादन को नई दिशा देने के साथ खाद्य तेलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।*

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।