Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

_धनबाद में आधार सेवाओं का व्यापक विस्तार_ बिग बाजार सहित 153 केंद्रों पर बना सकते हैं नया आधार कार्ड

18 Aug 2026, 07:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260818 WA0195

_जिला परिषद सहित 55 सीएससी पर अपडेट की सुविधा_

जिले के नागरिकों को आधार सेवाओं का निर्बाध और सुलभ लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आधार नामांकन एवं अपडेशन प्रक्रिया का व्यापक विस्तार किया गया है। अब जिलेवासी विभिन्न चिन्हित केंद्रों पर जाकर आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि सरायढेला बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर सहित जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, सभी ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी), पोस्ट ऑफिस, विभिन्न बैंक सहित कुल 153 आधार सेवा केंद्र संचालित है।

जबकि जिला परिषद सहित धनबाद के 13, बाघमारा कम कतरास में 9, एगारकुंड में 6, बलियापुर, गोविंदपुर एवं टुंडी में चार-चार तथा कलियासोल, बाघमारा, तोपचांची निरसा एवं झरिया में तीन-तीन सहित जिले के कुल 55 प्रज्ञा केंद्रों (सीएससी) पर आधार कार्ड में सुधार की सुविधा दी गई है। आम नागरिक यहाँ अपने आधार में मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी आसानी से अपडेट करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर के आधार सेवा केंद्र में दो मशीन और खरीदें गए हैं। यह शीघ्र शुरू हो जाएंगे। इससे कार्य और सरलता से संपन्न किया जा सकेगा। जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग इस आधार सेवा केंद्र में पहुंचते हैं जबकि अन्य केंद्रों में भी आधार संबंधित सुविधा ले सकते हैं।

उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र या सीएससी पर पहुंचकर इन सेवाओं का लाभ उठाएं। साथ ही, जिन नागरिकों का मोबाइल नंबर या पता पुराना हो चुका है, वे इसे समय पर अपडेट करा लें ताकि सरकारी योजनाओं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!